उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने चार पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। कल उपराष्ट्रपति मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे, जहां उन्होंने 1000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें न्यू शिलॉन्ग जलापूर्ति योजना के दूसरे चरण, दो सड़क संपर्क परियोजनाएं, शिलॉन्ग सिविल अस्पताल में 30 बिस्तरों वाली आयुष सुविधा और मावखानू में विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में जल सुरक्षा, सड़क संपर्क और आवश्यक सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। आज उपराष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचेंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
