भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी वैश्विक समुद्री अभियान ‘लोकायन-26’ के तहत एक सितंबर 2026 को स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा।

बार्सिलोना में अपने ठहराव के दौरान पोत स्पेन की नौसेना और अन्य समुद्री संगठनों के साथ कई पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होगा।

आईएनएस सुदर्शनी पर मौजूद प्रशिक्षु नाविक स्पेन के अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे और समुद्र में काम करने से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।

पोत 4 सितंबर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। आगंतुक इस दौरान भारत की समुद्री परंपराओं और नौसेना के समुद्री अभियानों के बारे में जान सकेंगे।

‘लोकायन-26’ भारत का एक खास समुद्री अभियान है। इसका उद्देश्य दुनिया के दूसरे देशों के साथ समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और नौसेना के प्रशिक्षण तथा समुद्री अभियानों के अनुभव को साझा करना है।