भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में सघन निगरानी, छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, विशेष वाहन जांच एवं आसूचना-आधारित अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 18.08.26 को जारी अभियान के तहत कुल 19 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई। संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों की जांच में किसी भी स्थान पर सक्रिय अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण अथवा अन्य अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। पूर्व में चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों एवं खुले मुहानों की भराई के लिए प्रबंधन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सभी अभियान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न हुए।
ड्रोन सर्विलांस के दौरान गोविंदपुर तथा सीवी क्षेत्र (बसंतीमाता) में पूर्व अवैध उत्खनन के चिन्ह, खुले मुहाने एवं रैट होल पाए गए, हालांकि कोई सक्रिय अवैध गतिविधि अथवा अवैध कोयला संग्रहण नहीं मिला। संबंधित स्थलों की भराई हेतु कार्रवाई जारी है। कुसुंडा क्षेत्र (गोनूडीह) में GKKC माइंस में अनधिकृत प्रवेश हेतु बनाए गए रास्ते को ध्वस्त किया गया। MND (CPP प्लांट) में पेट्रोलिंग पार्टी की सतर्कता से 08–10 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे चोरी के प्रयास को विफल किया गया। कोई सामग्री चोरी नहीं हुई तथा मौके पर छोड़े गए उपकरण बरामद कर जब्त किए गए। लोदना क्षेत्र (NTST) में गोल्डन पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सामान्य पाई गई।
कोयला परिवहन में पारदर्शिता एवं वैधता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 117 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 95 वाहनों का एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। क्षेत्रवार बरोरा में 11, गोविंदपुर में 12, कतरास में 20, सिजुआ में 13, कुसुंडा में 23, बस्ताकोला में 14, पूर्वी झरिया में 10, ब्लॉक-2 में 12 तथा MNDP में 02 वाहनों की जांच की गई। किसी भी वाहन, परिवहन दस्तावेज अथवा परिवहन विवरण में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
खनन एवं परिवहन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT की तैनाती, आसूचना-आधारित कार्रवाई एवं विशेष वाहन जांच नियमित रूप से जारी हैं। प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ, जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर समन्वय करते हुए चिन्हित अवैध मुहानों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बीसीसीएल राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा एवं ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है तथा MMDR Act सहित अन्य विधिक प्रावधानों के अनुरूप ऐसे अभियान आगे भी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से निरंतर जारी रखे जाएंगे।
कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला भंडारण, अवैध परिवहन अथवा कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना CISF Unit, BCCL, कोयला नगर, धनबाद के WhatsApp नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त सूचना पर त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


