मौसम विभाग ने आज ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल में भी मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि आज असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
