मध्य प्रदेश सरकार को कल बुधवार को अहमदाबाद में हुए मेगा निवेश संवाद में 8 हजार 635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। प्रदेश सरकार का कहना है कि इन प्रस्तावों से प्रदेश में करीब 6 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा समेत कई शहरों के 500 से ज्यादा उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में बिजली, पानी, जमीन और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।