जुलाई 19, नई दिल्ली:
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर गहराता जा रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को जारी अपने लिखित बयान में कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MOU) का अमेरिका द्वारा बार-बार उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर पूरी तरह बेकार हैं… उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।
खामेनेई का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले सप्ताह युद्धविराम समझौता टूटने के बाद यूएस ने ईरान पर हमले किए और जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों पर यूएस के टिकानों को निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में एक बार फिर व्यापक युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई है। अपने बयान में खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अमेरिका को ऐसे सबक सिखाने की क्षमता रखता है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा।
