दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व स्तरीय एशिया-पैसिफिक-अफ्रीकन अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप में भिलाई के खिलाड़ी अमान शुक्ला ने क्लासिक स्पर्धा के एक सौ बीस किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। अमान शुक्ला ने इससे पहले प्रतियोगिता की इक्विप्ड श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।


