केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज नागपुर में ब्रिक्स देशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास” पर केंद्रित है। बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच परिवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और साझा परिवहन रणनीति पर चर्चा की जाएगी।