प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता जारी है। दोनों नेता व्यापार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा कर रहे हैं।
वार्ता की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि40 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड ने सामरिक साझेदारी स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और उद्योग तथा खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे।
