दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं जलभराव तो कहीं ट्रैफिक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंडिया गेट में झमाझम बारिश का नजारा दिखाई दे रहा है। जहां तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है वहीं कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अक्षरधाम में लगातार बारिश से सड़कों पर रेंगती हुई गाड़ियां नजर आ रही हैं। उधर बुराड़ी में कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
बारिश के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में भी मूसलाधार बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात धीमा पड़ गया। उधर नोएडा में के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव और जाम की स्थिति भी बनी नजर आई। गुरुग्राम में भी तेज बारिश हुई। बारिश से कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है।
