कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर एनडीए के नेताओं ने बेंगलुरु में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। एनडीए नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस एमएलसी सलीम अहमद ने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी एसआईआर प्रक्रिया लागू हुई थी, लेकिन उस समय भाजपा ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है।