झारखंड@25 वां स्थापना दिवस के सुअवसर पर आज विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय कुलपति वरिष्ठ प्रो. डॉ. रामकुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. पुष्पा कुमारी के द्वारा किया गया ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा बिनोद बाबू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया । छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष महोदया ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की 25 वीं वर्षगांठ पर राज्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला ।

आज पेंटिंग प्रतियोगिता का थीम झारखंड स्थापना के 25 वर्ष एवं झारखंड की कला – संस्कृति । पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया । आज के प्रतिभागियों की पेंटिंग को कुलपति ने एक एक कर सभी प्रतिभागियों की पेंटिंग्स को देखा और सराहना भी किए ।

एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकुंद रविदास के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ एव डॉ. एम के सिंह हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं डॉ रीता सिंह आज के पर्यवेक्षक थे । गिनी कुमारी ,संजीदा खातून सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे ।

कल – वाद विवाद प्रतियोगितव आयोजन किया जाएगा ।