झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय कुलपति वरिष्ठ प्रो. डॉ. रामकुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. डी के सिंह (अध्यक्ष शिक्षक संघ बीबीएमकुटा) और डॉ. रीता सिंह (हिंदी विभाग) की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत बिनोद बाबू की प्रतिमा में माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि का पौधा देकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि ने झारखंड की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के बाद भाषण प्रतियोगिता “झारखंड स्थापना के 25 वर्ष: क्या खोया और क्या पाया” तथा निबंध प्रतियोगिता “मेरा झारखंड मेरी पहचान” आयोजित की गई, जिसमें क्रमशः 17 और 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकुंद रविदास के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आगामी दिनों में पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।