आईसीएसआई (इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया) के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (EIRC) के धनबाद चैप्टर को “बेस्ट इमर्जिंग चैप्टर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 अगस्त 2025 को दीघा में आयोजित 34वें क्षेत्रीय सम्मेलन (Regional Conference) ऑफ ICSI-EIRC में प्रदान किया गया।

धनबाद चैप्टर की ओर से चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज कुमार ने इस अवॉर्ड को ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने चैप्टर की मैनेजिंग कमेटी, कार्यालय टीम एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह उपलब्धि धनबाद चैप्टर के लिए गर्व का क्षण है और इसे पेशेवर उत्कृष्टता एवं सेवा की दिशा में और अधिक आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है।