किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया मे आज स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा, प्रचार्या डॉ. स्नेहलता तथा मुख्य अतिथि झरिया थाना ऑफिसर इंचार्ज श्री शशि रंजन कुमार ने देश के भावी सैनिकों की टुकड़ियों का निरीक्षण किये और राष्ट्रीय ध्वज को फहराये।
तत्पश्चात महोदय ने छात्रों को सभ्य नागरिक बनने की शिक्षा पर जोर देने की सलाह दिये। निदेशक महोदया सभी बच्चों को कोटिशः बधाइयाँ दीं। प्रचार्या महोदया ने अपने ओजस्वी भाषण के द्वारा बताई कि सही शिक्षा के जरिए ही हम अपनी आजादी को बचाये रख सकते हैं। अतः आप छात्रों का धर्म है कि अनुशासित रह कर अपने धर्म को निभायें।
तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों मे छात्रों ने स्वागतगीत, देश भक्ति गीत तथा विभिन्न प्रदेशों के लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। देश की एकता और अखंडता को दर्शाते हुए छात्रों ने अपने कोच श्री सुब्रतो सर और अजल सर के निर्देशन में पिरामिड की रचना किये। शारीरिक शिक्षा की जानकारी देते हुए छोटे छोटे छात्रों ने ब्यायाम प्रदर्शित किये।
रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यालय के नृत्य कला विभाग के सारे शिक्षकों का योगदान था। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक शिक्षक इंचार्ज श्री आशित बनर्जी, श्रीमती दीपा राय चौधरी, एस. मलिक, श्री एम. के. सिन्हा, आर. दत्ता, टी. एन. दत्ता, सुमन पांडे, सुमित सेन गुप्ता, भ्रमर सिंह के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों और सभी कर्मियों का पूर्ण योगदान था।
अन्त में प्रचार्या महोदया ने बधाई देते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कीं।





