10 अगस्त 2005 को धनबाद जिला बीस-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में धनबाद जिला के गया पुल एवं अंडरपास निर्माण के साथ-साथ जिला के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सर्किट हाउस में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई!

मौके पर धनबाद जिला बीस-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गया पुल चोडीकरण एवं अंडरपास हेतु झारखंड सरकार से पैसा हस्तांतरित कर दी गई है इसके बावजूद कार्य में शिथिलता समझ से परे है झारखंड सरकार किसी के दबाव में एवं डरने वाला नहीं है जिला प्रशासन निजी संगत उक्त कार्य का निष्पादन करें ताकि धनबाद की जनता को जाम की समस्याओं से निजात मिल सके,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद के साथ-साथ गोविंदपुर में भी जाम से निजात दिलाया जाए !

आगे उन्होंने कहा कि रेलवे के मुख्य जोनल ऑफिस हाजीपुर से शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी को नो ऑब्जेक्शन दिया जाए ताकि गया पुल अंडर पास का काम शुरू किया जा सके, आगे उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में भी निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है !

जिला के विभिन्न जगहों पर जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए इस पर जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की, आगे उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोयला चोरी के चलते कई मजदूर की मृत्यु दबकर हो गई थी उसकी अविलंब जांच कराया जाए, कोलियारियों में आउटसोर्सिंग कंपनियां मजदूरों का शोषण करने के साथ-साथ उनसे पूरा कार्य कराती है पर मजदूरों के मजदूरी देने में कंपनियां आना-कानी करती है इन सभी समस्याओं को देखते हुए मजदूरों को पूरा पैसा अविलंब दिलाया जाए अन्यथा जरूरत पड़ने पर कोयला चोरी में संलिप्त लोगों का नाम उजागर की जाएगी!

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के साथ साथ योजनाओं का लाभ लोगों को सुनिश्चित रूप से मिले जिसके लिए राज्य सरकार दृढ संकल्प है,

धनबाद जिला के लगभग सभी अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज एवं अन्य कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है दाखिल खारिज से संबंधित सैकड़ो आवेदन विभिन्न अंचलों में लंबित है उन्होंने माननीय उपायुक्त एवं सभी अंचल अधिकारियों से मांग किया है कि दाखिल खारिज से संबंधित सैकड़ो लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब की जाए!

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि गया पुल एवं अंडरपास का निर्माण की मांग बहुत पुराना मांग है उक्त कार्य को अविलंब दुरुस्त किया जाए ताकि धनबाद जिला के लोगों को जाम की समस्याओं से निजात मिल सके!

मौके पर मदन महतो एवं शमशेर आलम ने संयुक्त रूप से कहा कि बैंक मोड़ गया पुल का निर्माण होने से धनबाद के लोगों को जाम की समस्याओं से निजात मिल सकेगी उक्त दोनों ने उक्त पुल का अविलंब निर्माण करने की मांग की!
उक्त बैठक की विस्तृत जानकारी बीस-सूत्री सदस्य सह धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने दी!

मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,बीस-सूत्री सदस्य सह प्रदेश महासचिव मदन महतो,बीस-सूत्री सदस्य सह प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम हराधन रजवार योगेंद्र सिंह योगी पप्पू कुमार तिवारी अनिल साव मनोज यादव नवनीत नीरज शंकर प्रजापति प्रभात सुरोलिया आमिर हाशमी आसिफ राजा साहब रमेश राय इम्तियाज आलम आमिर खान इकराम कुरैशी अखिलेश चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे!