आरबीआई ने रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया। इसके बाद शेयर बाजार में ब्याज गर संवेदनशील ऑटो, रियल्टी और बैंक शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। 

आरबीआई के रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले से दर संवेदनशील क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिली। ब्याज गर संवेदनशील ऑटो, रियल्टी और बैंक शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। 

ऑटो के शेयरों का हाल
बीएसई पर बॉश का शेयर 4.85 प्रतिशत गिरकर 38,617 रुपये पर, हुंडई मोटर इंडिया 1.95 प्रतिशत गिरकर 2,146.15 रुपये पर, हीरो मोटो कॉर्प 1.31 प्रतिशत गिरकर 4,482.60 रुपये पर, अपोलो टायर्स 1.07 प्रतिशत गिरकर 435.10 रुपये पर और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.83 प्रतिशत गिरकर 3,183.50 रुपये पर बंद हुआ।

इसके अलावा अशोक लेलैंड का शेयर 0.78 प्रतिशत गिरकर 120.95 रुपये, टीवीएस मोटर कंपनी का शेयर 0.67 प्रतिशत गिरकर 2,962.75 रुपये, टाटा मोटर्स का शेयर 0.57 प्रतिशत गिरकर 650.90 रुपये और मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर 0.04 प्रतिशत गिरकर 12,520 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं बजाज ऑटो 0.11 प्रतिशत बढ़कर 8,239.35 रुपये और आयशर मोटर्स 0.03 प्रतिशत बढ़कर 5,681.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचा। बीएसई ऑटो सूचकांक 0.85 प्रतिशत गिरकर 52,907.31 पर आ गया।

रियल्टी शेयरों की स्थिति
रियल्टी शेयरों में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स 2.68 प्रतिशत गिरकर 1,566.20 रुपये पर, डीएलएफ 2.65 प्रतिशत गिरकर 760.05 रुपये पर, गोदरेज प्रॉपर्टीज 2.42 प्रतिशत गिरकर 2,063.55 रुपये पर, फीनिक्स मिल्स 2.40 प्रतिशत गिरकर 1,439.65 रुपये पर और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 2.27 प्रतिशत गिरकर 969.70 रुपये पर बंद हुआ।

अनंत राज का शेयर भी 2.03 प्रतिशत गिरकर 548.50 रुपये पर, लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर 1.54 प्रतिशत गिरकर 1,214.60 रुपये पर, ओबेरॉय रियल्टी का शेयर 1.37 प्रतिशत गिरकर 1,586 रुपये पर, सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर 1.38 प्रतिशत गिरकर 1,127.05 रुपये पर और शोभा लिमिटेड का शेयर 1.12 प्रतिशत गिरकर 1,576.85 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई रियल्टी सूचकांक 2.11 प्रतिशत घटकर 6,901.55 पर आ गया।

बैंकिंग शेयरों का हाल?
बैंकिंग शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जिसमें इंडसइंड बैंक 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 798.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 1.34 प्रतिशत गिरकर 68.41 रुपये पर, बैंक ऑफ बड़ौदा 0.46 प्रतिशत गिरकर 239.55 रुपये पर, एक्सिस बैंक 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,068.85 रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक 0.02 प्रतिशत गिरकर 800.50 रुपये पर आ गया।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 1,447.50 रुपये और एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,980.10 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई बैंकेक्स 0.04 प्रतिशत गिरकर 61,597.35 अंक पर आ गया।

वित्तीय सेवा पैक में आई गिरावट
वित्तीय सेवा पैक से , एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज के शेयर 2.16 प्रतिशत गिरकर 786.90 रुपये पर, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 1.98 प्रतिशत गिरकर 326.20 रुपये पर, बजाज फाइनेंस 1.78 प्रतिशत फिसलकर 875.60 रुपये पर, बजाज फिनसर्व 1.16 प्रतिशत गिरकर 1,916.95 रुपये पर और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस बीएसई पर 0.49 प्रतिशत गिरकर 576.50 रुपये पर आ गया। बीएसई वित्तीय सेवा सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 12,431.42 पर आ गया।

मध्य सत्र के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 80.99 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 80,629.26 अंक पर आ गया।

आरबीआई ने अपनाया सतर्क रुख
लगातार तीन बार ब्याज दरों में कटौती के बाद, आरबीआई ने बुधवार को नीतिगत दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।

यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और अधिक टैरिफ की संभावना के आसपास अनिश्चितताओं से उत्पन्न जोखिमों का आकलन किया जा रहा है। इस साथ ही जीडीपी वृद्धि पर अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त वर्ष 2026 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।