आम लोगों को टिकट बुक करना अब पहले से आसान हो गया है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करने जाते हैं, तब आपको याद आता है कि आपने पासवर्ड भूल गए हैं। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना पासवर्ड आसानी से रीसेट कर सकते हैं।

IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्सम कॉरपोरेशन भारत में रेल टिकट बुकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। यह प्लेटफॉर्म न केवल टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, बल्कि कैटरिंग और टूरिज्म से जुड़े अन्य काम भी संभालता है। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी, जिससे लोग रेलवे स्टेशन की लंबी कतारों से बचकर घर बैठे टिकट बुक कर सकें।

हाल के वर्षों में, IRCTC ने एजेंट्स द्वारा टिकट बुकिंग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे आम लोगों को टिकट बुक करना अब पहले से आसान हो गया है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करने जाते हैं, तब आपको याद आता है कि आपने पासवर्ड भूल गए हैं। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना पासवर्ड आसानी से रीसेट कर सकते हैं।

IRCTC अकाउंट का पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

  • IRCTC वेबसाइट खोलें: अपने पसंदीदा ब्राउजर से www.irctc.co.in वेबसाइट खोलें। पेज के ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें और ‘Login’ विकल्प चुनें।
  • “Forgot account details?” पर क्लिक करें: लॉगिन पेज पर आपको “Forgot account details?” नाम का एक विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना IRCTC यूज़रनेम या रजिस्टर्ड ईमेल ID दर्ज करनी होगी।
  • कैप्चा भरें और आगे बढ़ें: अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को ध्यानपूर्वक दर्ज करें (यह केस सेंसिटिव होता है) और फिर ‘Next’ बटन पर क्लिक करें।
  • OTP के जरिए सत्यापन: इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और फिर नया पासवर्ड भरें। साथ में फिर से एक नया कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • पासवर्ड अपडेट करें: सभी जानकारी सही से भरने के बाद, नीचे दिए गए ‘Update Password’ (नारंगी रंग का बॉक्स) बटन पर क्लिक करें।

अब आप फिर से IRCTC होमपेज पर जाएं और अपने नए पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। आपकी IRCTC सेवाएं फिर से पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगेंगी।