धनबाद /झारखण्ड: हिराक रोड स्थित ब्लू इन होटल में मंगलवार को आजसू छात्र संघ का मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नितेश महतो ने किया। समारोह में प्रदेश महासचिव विशाल महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर अभाविप के पूर्व महानगर मंत्री किशोर झा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू छात्र संघ का दामन थामा। विशाल महतो ने सभी नव-कार्यकर्ताओं को पट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई और संगठन में स्वागत किया।

एक महीने में सभी कॉलेजों में इकाई गठन का लक्ष्य प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर आजसू छात्र संघ सबसे मुखर संगठन है। छात्रहितों के लिए आंदोलन और समाधान की प्रतिबद्धता को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने में बीबीएमकेयू के सभी कॉलेजों में आजसू छात्र संघ की इकाई का गठन किया जाएगा। साथ ही, सदस्यता अभियान भी लगातार जारी रहेगा।

किशोर झा बोले- छात्रहितों की आवाज है आजसू अभाविप छोड़ आजसू में शामिल हुए किशोर झा ने कहा कि छात्र संघ केवल राजनीति का मंच नहीं, बल्कि छात्र हितों के संघर्ष का माध्यम होना चाहिए। आजसू छात्र संघ लगातार छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाता है, जिससे प्रभावित होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया।

इन प्रमुख कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन:

झरिया से विनेश वर्मा,पी.के. रॉय कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजवर्धन सिंह,बलियापुर कॉलेज से ओम प्रकाश सिंह,कतरास नगर से रौनक चौहान,सिमरन कुमारी, नैना सिंह, अनिता महतो, सोनम कुमारी, जान्हवी हांसदा, प्रियंका कुमारी, सिम्मी कुमारी, हनशिका कुमारी, साक्षी कुमारी, किशले कुमार, जय कुमार, आयुष यादव, अंशु कुमार, क्रिश कुमार, विशाल यादव, राहुल महतो, रंजन यादव, सागर सिंह मुंडा, पीयूष सिंह, हर्ष केशरी, दिव्यांशु सिंह, अभिनव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

आजसू के ये नेता रहे मौजूद:

विक्की कुमार (छात्र नेता), सुदामा महतो (विश्वविद्यालय संयोजक), राज हाजरा (जिला वरीय उपाध्यक्ष), भोला पासवान, बंटी हारी, रवि महतो, मनीष महतो, मधुसूदन सोरेन, बाबूलाल महतो, सोनू कर्मकार, अभिषेक सिंह, सचिन चंद्रवंशी, विजय महतो, कीर्ति गोप, प्रेम कुमार, आदित्य महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।