धनबाद/झारखंड : राज्य में मादक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत शनिवार को धनबाद नगर निगम परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा और निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ ली।

यह जागरूकता रथ 19 जून तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगा और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएगा।

नगर आयुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए हमें इससे दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशे से तौबा करें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।