हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक लड़की से बहस करती दिख रही हैं। देखें वीडियो। 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय क्रोएशिया में अपने पति और परिवार के साथ मौजूद हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के सिलसिले से वहां एंजाय करने पहुंची थीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री और उनका परिवार एक विदेशी लड़की से लड़ रहा है। इस वीडियो पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है वीडियो।

क्या है वायरल वीडियो? 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि ये वीडियो क्रोएशिया के हावर आईलैंड का है। वीडियो में कुछ कहासुनी होती दिख रही है और वहां लोगों की भीड़ भी जमा है।

वहीं वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार एक युवा विदेशी लड़की से बहस कर रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट में बताया गया कि यह घटना 9 जून की है, जिसमें एक विदेशी लड़की ने शिल्पा और उनके परिवार से धीरे आवाज में बात करने को कहा। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो लड़की अपनी आवाज कम करें।

इसके बाद अभिनेत्री के पति नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया। हालांकि, वीडियो में अभिनेत्री या उनका परिवार नहीं दिख रहा है, लेकिन इस वीडियो में हंगामे को दिखाया गया है, जिसमें आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है।