आरबीआई की ओर से नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के बाद सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 82,445.21 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 100.15 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 25,103.20 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।
मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बाद सोमवार को भी घरेलू बाजार में मजबूती दिखी और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सीआरआर में कटौती जैसे फैसलों ने बाजार में निवेशकों को आकर्षित किया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 82,445.21 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 100.15 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 25,103.20 अंक पर आ गया। इस दौरान रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 85.63 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।
