झरिया-सिंदरी रोड पर चलती कार में आग, बड़ा हादसा टला l

झरिया/झारखण्ड : दिनांक 13 फरवरी 2025 की सुबह झरिया-सिंदरी रोड स्थित विनोद मेडिकल के समीप एक मारुति जेन एस्टिलो कार में अचानक आग लग गई। अहम बात यह थी कि जिस स्थान पर कार जल रही थी, ठीक उसी के ऊपर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था, जिससे एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।

आग लगने के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *