नई दिल्ली, अगस्त 2025 — इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा आयोजित देश का प्रमुख परफॉर्मेंस और ग्रोथ मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस ‘CLICK 2025’ 21 अगस्त को नई दिल्ली स्थित आंदाज़ होटल में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 100 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
इस दौरान 20 से अधिक सेशंस, 25+ मास्टरक्लास और केस स्टडीज के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग, कनेक्टेड टीवी, डेटा-ड्रिवेन स्ट्रेटेजीज़, पर्सनलाइजेशन और Q-कॉमर्स जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
Paytm के सीएमओ एवं बिजनेस हेड सिद्धार्थ शकधर ने कहा— “हाई परफॉर्मेंस ब्रांड्स डेटा का प्रभावी उपयोग कर लगातार ग्रोथ लूप्स तैयार करते हैं।” वहीं Dabur India Ltd. के VP मार्केटिंग एक्सपीरियंस राजीव दुबे ने कहा— “कनेक्टेड टीवी मुख्यधारा में आ चुका है, लेकिन एकीकृत मापदंड प्रणाली की ज़रूरत है।”
JioStar के VP प्रोडक्ट आकाश गुप्ता ने इंटरैक्टिव CTV के शुरुआती प्रयोगों की जानकारी दी और कहा कि “पर्सनलाइजेशन ही आने वाले समय का सबसे बड़ा प्ले होगा।” Valueleaf के डिजिटल स्ट्रेटेजी हेड विकर शेख ने कहा कि “Q-कॉमर्स उपभोक्ता व्यवहार को पूरी तरह बदल रहा है और ब्रांड्स को परफॉर्मेंस के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म ब्रांड बिल्डिंग पर भी ध्यान देना होगा।”
इस अवसर पर Paytm, Dabur, ITC Hotels, Reliance Retail, Honasa Consumer, Wholsum Foods, Kaspersky और MGID जैसी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों सहित 100+ ग्लोबल और इंडियन स्पीकर्स ने भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस के पार्टनर्स में vCommission, Valueleaf, Singhtek, Apptrove by Trackier, Confluencr, MGID, Affise, GrabOn और Offer18 शामिल रहे, जबकि ONDC ने इसे सपोर्ट किया।
