कोलकाता, अगस्त 2025: देश के प्रतिष्ठित स्किनकेयर ब्रांड Raaga Professional द्वारा आयोजित स्किन एक्सपर्ट्स की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ‘The Skin Expert of India’ के ईस्ट ज़ोन फिनाले का आयोजन भव्य रूप से न्यू टाउन, कोलकाता के लेमन ट्री होटल में संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक आयोजन में पूर्वी भारत से चयनित 12 प्रतिभागियों में से 4 सर्वश्रेष्ठ स्किन प्रोफेशनल्स को राष्ट्रीय फिनाले के लिए चुना गया।
यह मंच देशभर के स्किन एक्सपर्ट्स को उनकी मेहनत, लगन और कला के लिए सम्मान देने हेतु तैयार किया गया है, जहां न केवल कौशल को आंका जाता है बल्कि उन्हें एक नया पहचान और भविष्य मिलता है।
- विजेता प्रतिभागी इस प्रकार हैं:
- शिवम सिंह – पटना
- देबोश्री साहा – कोलकाता
- दीपमाला – पटना
- शिल्पा सुभाषिनी पांडा – ओडिशा
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मूल्यांकन तीन महत्वपूर्ण चरणों में किया गया – तकनीकी ज्ञान, व्यवहारिक प्रदर्शन, और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण। निर्णायक मंडल में प्रमुख डर्मेटोलॉजिस्ट, ब्यूटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ और कोलकाता के प्रतिष्ठित सैलून प्रोफेशनल्स शामिल थे।
इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि रहीं:
- नेहा जोशी, भारत की पहली गोल्ड मेडलिस्ट (स्किन एंड वेलनेस सेक्टर में), जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
- उनके साथ मंच पर मौजूद थीं सरीना आचार्य, हेड ऑफ एजुकेशन, Raaga Professional।
Raaga Professional का यह अभियान भारतीय त्वचा की विविधता और अनदेखे टैलेंट को सामने लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अब तक देशभर से 10,000+ स्किन प्रोफेशनल्स इस मंच से जुड़ चुके हैं, जो मेट्रो शहरों से लेकर टियर-3 कस्बों तक फैले हैं।
Raaga Professional की Triple-E Strategy (Expansion, Education, Engagement) इस पूरे अभियान की रीढ़ है, जो न केवल शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देती है, बल्कि प्रोफेशनल्स को मंच और पहचान भी देती है।
Raaga Professional के बिजनेस हेड, श्री अश्रित पटनायक ने कहा: “हम सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बेचते, हम प्रोफेशनल्स का भविष्य गढ़ते हैं – शिक्षा, पहचान और अवसर के साथ।”
सरीना आचार्य, हेड ऑफ एजुकेशन ने कहा: “हम हर एक्सपर्ट में एक लीडर देखते हैं। यह पहल सिर्फ करियर नहीं, गर्व और पहचान की शुरुआत है।”
