दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में श्रीनिवास रामानुजन जयंती सह गणित दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अभिभावक प्रतिनिधि श्री सौरभ सुमन , पूर्व छात्र सौरभ कुमार , प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा एवं गणिताचार्य श्री मानिक सेन के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं श्रीनिवास रामानुजन पर माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर भैया बहनों के बीच गणित पर आधारित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें शिशु वर्ग से लेकर तरुण वर्ग के भैया बहन भाग लिए। सफल भैया बहनों को पुरस्कृत भी किया गया । मंच संचालन कक्षा अष्टम की बहनें ऋषिका तिवारी एवं लक्ष्मी रानी ने किया ।

इस अवसर पर अर्चना ,आशा एवं श्लोक ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए जबकि प्रतीक रवानी ने हिंदी में अपनी बात रखी । कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य संतोष कुमार पाठक, श्रवण दुबे ,गौतम मुखर्जी , महेन्द्र पाण्डेय,कुमारी अनिता का विशेष योगदान रहा।

इसी अवसर पर बीसीसीएल द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ड्राइंग पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, नाटक एवं रंगोली के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन के श्री अंकित श्रीवास्तव एवं नंदकिशोर जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ -साथ विद्या विकास समिति, झारखंड के द्वारा स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रतनपुर टुंडी में आयोजित प्रांतीय खेलकूद की शिशु वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागी भैया-बहनों को भी मंच से सम्मानित किया गया। ये सभी भैया-बहन आचार्य प्रवीण कुमार एवं दीदीजी सुश्री नमिता के निर्देशन में अच्छा प्रदर्शन किए।

प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि रामानुजन भारत के एक महान गणितज्ञ थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। अभिभावक प्रतिनिधि सौरभ सुमन ने कहा कि विद्यार्थी का जीवन तपस्या का जीवन है। आधारभूत ज्ञान को बढ़ावा देना है। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कठिन परिश्रम करना है। आभार ज्ञापन आचार्य मानिक सेन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य-दीदीजी का पूर्ण सहयोग रहा।