संघर्षज्योति 2025” : समाजसेवा के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह – ROTI BANK YOUTH CLUB,DHANBAD

धनबाद, 21 अगस्त 2025 – रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम “संघर्षज्योति 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 24 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से, सम्बोधि रिज़ॉर्ट, धनबाद में आयोजित होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री रघुवर दास उपस्थित रहेंगे।

संघर्षज्योति 2025 का उद्देश्य ऐसे समाजसेवियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने जनता के सहयोग से और जनता के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। इस अवसर पर उन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो पूरे वर्ष 365 दिनों तक नियमित रूप से रोटी बैंक की भोजन दान सेवा में सहयोग करते रहे हैं।

इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में भारत के 18 राज्यों से प्रतिनिधि तथा नेपाल, भूटान, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे चार देशों से विशेष अतिथि शामिल होंगे।

रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद ने बीते आठ वर्षों में प्रतिदिन भोजन वितरण, रक्तदान अभियान और कोविड काल के दौरान अद्वितीय सेवा कार्यों से समाज में एक नई पहचान बनाई है।

यह 8वां स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और निस्वार्थ योगदान की भावना को नमन करने का अवसर है।

इस प्रेस वार्ता में रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के अध्यक्ष रवि शेखर, भूली ब्लड डोनर के अध्यक्ष रवि सिंह एवं संस्था के सदस्य महुया दत्ता,प्रीति सिंह,प्रीति चौधरी,मीता पॉल,नुसरत,निधि,ललिता सिंह,मनजीत,अमन,मुकेश एवं सुमित जी उपस्थित थे ।