इंग्लैंड के नए सीमित ओवर के कप्तान हैरी ब्रुक ने 15 दिनों के अंदर लगातार दूसरी सीरीज में विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया।

वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 37 रन से हराकर इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 248 रन बनाए। बेन डकेट ने 46 गेंद में 84 रन बनाए और पहले विकेट के लिए जेमी स्मिथ के साथ 120 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने 26 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 60 रन बनाए।

दस ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 135 रन था। कप्तान हैरी ब्रूक (35) और जैकब बेथेल (36) ने 5.1 ओवर में 70 रन जोड़े। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट पर 211 रन ही बना सकी। रोवमन पॉवेल ने 45 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए, जबकि शाइ होप ने 27 गेंद में 45 रन जोड़े।  इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की थी।

इंग्लैंड के नए सीमित ओवर के कप्तान हैरी ब्रुक ने 15 दिनों के अंदर लगातार दूसरी सीरीज में विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया। जोस बटलर के बाद टीम की कमान संभालने वाले ब्रूक की यह छह मैचों में छठी जीत है। अब इंग्लैंड की टीम 20 जून से भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *