धनबाद।बच्चों को अगर खुद से कुछ सृजनात्मक कार्य या रचना गढ़ने को छोड़ दिया जाय तो उनके अंदर की सोच एक चित्र के माध्यम से बाहर निकल कर समाज को एक नया संदेश देती हैं।
ये बात आज यहां डीएवी स्कूल बनियाहीर में एक चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि लायन कमल किरण कौर ने कही।
डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन फ़ॉर चाइल्ड एडुकेशन लायन कमल किरण कौर ने कहा कि बच्चों के अंदर की कला को बाहर निकालने के लिए चित्रकला सबसे प्रभावशाली माध्यम है।
उल्लेखनीय है कि इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा की ओर से आज यहां डीएवी स्कूल बनियाहिर में किया गया था।प्रतियोगिता को तीन वर्गों में अलग अलग थीम देकर बांटा गया था जिसमें प्रत्येक वर्ग में 15-15 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
लायंस क्लब धनबाद सवेरा के चार्टेड प्रसिडेंड,लायन सागर दत्त शर्मा,मौमिता मुखर्जी,शुभांकर मित्रा और दिनेश पूरी ने भी प्रतियोगियों के बीच प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार बांटे जबकि भाग लेने अन्य सभी प्रतियोगियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
अल्प समय में प्रतियोगियों द्वारा बनाये गए चित्रों की कलाकारी ने सबको हैरान कर दिया।बच्चों ने मानो की अपनी पूरी कल्पनाशक्ति को पूरी तरह अपनी कला में उड़ेल कर रख दिया।इनकी रंगों को बिखेरने की कला को खूब सराहा गया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रचार्य सयैद एजाज अहमद,डीके पाणिनी प्रभारी,फाइन आर्ट टीचर निधि अग्रवाल,निर्मला ढाँगा,पी के दुबे जी ने भी खूब हौसला आफजाई की।




