देवघर/झारखंड : झारखंड की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हो उठी जब भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज देवघर एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
राष्ट्रपति के स्वागत हेतु एयरपोर्ट परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुरक्षा के व्यापक और सघन इंतजाम किए गए थे, जिसमें विभिन्न एजेंसियों की समन्वित भागीदारी रही। प्रशासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और भव्य थीं।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने इसे गर्व का क्षण बताया और संथाल परगना की बेटी को राष्ट्रपति के रूप में पाकर अपने गौरव की अनुभूति व्यक्त की।
श्रीमती मुर्मू का यह दौरा न केवल झारखंड राज्य के लिए, बल्कि संपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।
