राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की मुलाकात, राज्यपाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सफलता पर दी बधाई और शुभकामनाएं।
Category: Government , Planning , Youth , Sport Deadline: 24 AUGUST , RANCHI 24 अगस्त, रांची: रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह चैंपियनशिप 1 से 4 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
राज्यपाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
राज्यपाल ने खिलाड़ियों से आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोच विश्वजीत कुमार के साथ खिलाड़ी लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
