इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी का मामला चर्चा में है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर अब एक्टर राजपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए, क्या कहा राजपाल ने?

हाल ही में एक शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। यह मुद्दा चर्चा में है। हाल ही में कई कॉमेडियन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने भी रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर किया है। 

गुस्साए नजर आए राजपाल यादव 
रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी पर राजपाल यादव कहते हैं, ‘ ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं। इनको काउंसलिंग की जरूरत है।

कला को खराब कर रहे हैं 
राजपाल यादव आगे कहते हैं, ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए। संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो। समाज की इज्जत करो। शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं।’ 

क्या है पूरा मामला 
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेंटेट’ नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं।

उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

कई शहरों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची है। आगे उन पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *