Vaishali: A flood-affected low-lying area during the monsoon season in Raghopur, Vaishali, on Thursday, September 3, 2026. (Photo: IANS)

उत्तर प्रदेश में बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण 25 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश हुई है। बरेली, एटा, शाहजहांपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी देश में सबसे अधिक बारिश वाले पांच जिलों में शामिल रहे।

भारी बारिश को देखते हुए बरेली में अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। नदियों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।