लखनऊ, अगस्त 2025 – देश की अग्रणी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस को उसके प्रमुख उत्पाद मणिपालसिग्ना सर्वह के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ‘सर्वह’ को स्वास्थ्य बीमा श्रेणी में ‘प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025’ के खिताब से नवाजा गया है। यह सम्मान 17वें प्रोडक्ट ऑफ द ईयर अवार्ड्स में मिला, जो उपभोक्ता वोटिंग के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है।
यह अवार्ड रिसर्च फर्म NielsenIQ द्वारा किए गए स्वतंत्र उपभोक्ता सर्वेक्षण के आधार पर प्रदान किया गया, जो उपभोक्ता उत्पादों और सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्टता का अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र है।
मणिपालसिग्ना के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर शशांक चापेकर ने कहा, “सर्वह एक समावेशी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है, जिसे हर भारतीय की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य affordability, accessibility और innovation को एक साथ लाना है।”
कंपनी की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सपना देसाई ने कहा, “‘सर्वह’ का अर्थ है ‘सबके लिए’। इसका नाम गहन उपभोक्ता समझ से प्रेरित है। इसमें अनंत लाभ (Anant Benefit), गुल्लक रिवार्ड्स (Gullak Rewards) और लचीले प्लान विकल्प जैसी सुविधाएं हैं, जो इसे एक सच्चा ‘हेल्थ इंश्योरेंस फॉर ऑल’ बनाती हैं।”
मणिपालसिग्ना सर्वह तीन अलग-अलग प्लान विकल्पों में उपलब्ध है —
- सर्वह उत्तम: अनंत लाभ के साथ अनलिमिटेड कवरेज।
- सर्वह परम्: ज़ीरो वेटिंग पीरियड के साथ तुरंत कवरेज।
- सर्वह प्रथम: शुरुआती खरीदारों या अतिरिक्त सुरक्षा चाहने वालों के लिए बेसिक हेल्थ कवरेज।
यह सम्मान मणिपालसिग्ना की उपभोक्ता-केंद्रित और जरूरत-आधारित स्वास्थ्य बीमा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
