लक्ज़मबर्ग के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश एवं विदेशी व्यापार मंत्री ज़ेवियर बेटेल आज से 9 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
बेटेल नई दिल्ली के साथ-साथ चेन्नई का भी दौरा करेंगे। चेन्नई में वे IIT मद्रास के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, रिसर्च पार्क का दौरा करेंगे और नए SES कैंपस का उद्घाटन करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर और बेटेल की मुलाकात में भारत-लक्ज़मबर्ग द्विपक्षीय संबंधों, फिनटेक, अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत और लक्ज़मबर्ग ने 1948 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर लगातार काम हो रहा है।
