भारतीय और अमरीकी नौसेना विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण अभ्यास-2026 कल केरलम के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू हुआ।
यह अभ्यास 14 अगस्त तक चलेगा। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं की विशेषज्ञ गोताखोरी और विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण टीमों के बीच अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाना तथा व्यवसायिक सहयोग को सुदृढ करना है।
