सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने आज कोयला भवन मुख्यालय में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन, विधि, अधिकारी स्थापना, श्रमशक्ति एवं नियोजन, औद्योगिक संबंध, जनसंपर्क और राजभाषा सहित अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मियों के उपस्थिति पंजी की जाँच की।

उन्होंने देर से आने वाली कर्मियों को चेतावनी दी और हिदायत दी कि आगे से कार्यस्थल पर न पाए जाने वालों को अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पढ़ेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण विभिन्न क्षेत्रों में भी किए जाएंगे और कार्यस्थल पर उपस्थिती को लेकर कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने समयबद्धता, अनुशासन तथा निर्धारित कार्यावधि के पालन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के दायित्वों को दक्षता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने हेतु नियमित उपस्थिति और उत्तरदायित्व आवश्यक है।

बीसीसीएल की यह पहल की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पूरे संगठन में समग्र कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।