नेहरू कॉम्पलेक्स, कोयला नगर में आज बीसीसीएल द्वारा आयोजित सीआईएल अंतर-कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 (25 से 28 मार्च) का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार, सीवीओ, श्री अमन राज सहित कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, टीम-मैनेजर, कोच, रेफरी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल की सम्मानित सदस्याएं – अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया तथा श्रीमती नीता कुमार सहित मंडल की अन्य सम्मानित सदस्याओं ने भी अपनी सहभागिता की।

समापन समारोह का शुभारंभ सभी विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार अग्रवाल, अन्य गणमान्य अतिथियों एवं दीक्षा महिला मंडल की सदस्याओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन दिवस पर वेटरन डबल्स तथा पुरुष डबल्स श्रेणियों के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में खेल न केवल  शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के लिए गर्व और सम्मान का विषय रहा कि उसकी मेजबानी में इस वर्ष के प्रतिष्ठित अंतर कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ।

उन्होंने  इस प्रकार के अंतर-कंपनी खेल आयोजनों को आपसी समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी मंच बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई दी तथा कहा कि भविष्य में भी बीसीसीएल खेलों के प्रोत्साहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

मैच के समापन पर सीएमडी सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न श्रेणी में हुए मुकाबलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को मेडल एवं शील्ड प्रदान किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

विदित हो कि कोल इंडिया स्तर पर प्रतिवर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनकी मेजबानी कोल इंडिया अथवा उसकी किसी अनुषंगी कंपनी द्वारा की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष बीसीसीएल की मेजबानी में इस चार-दिवसीय वृहद खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कोल इंडिया सहित सभी अनुषंगी कंपनियों की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान 200 से अधिक मैच खेले गए, जिनमें 160 से अधिक खिलाड़ियों ने एकल (पुरुष एवं महिला), युगल, मिश्रित युगल, वेटरन तथा टीम इवेंट श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बीसीसीएल द्वारा आयोजित यह चार-दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न कंपनियों के बीच सौहार्द एवं सहयोग की भावना को भी और अधिक सुदृढ़ किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणी में हुए मुकाबलों तथा विजताओं के नाम निम्नवत है –

RESULT

1. TEAM CHAMPIONSHIP MEN’S:

SL.PLAYER’S NAMECOMPANY NAMEPOSITION
1DEEPAK PRASAD NAYAK MCLWINNER
2SURAJ BEHERA MCLWINNER
3YUDHISTHIR SAHOO MCLWINNER
4BISHWAJIT BEHERA MCLWINNER
5AJAY SINGHA MCLWINNER
1MANISH VISHWAKARMA NCLRUNNER
2YASH SATI NCLRUNNER
3MADHU KRISHNA MADHUKAR NCLRUNNER
4SURAJ THAPA NCLRUNNER
5MD KALIM ANSARI NCLRUNNER

2. TEAM CHAMPIONSHIP WOMEN’S:

SL.PLAYER’S NAME COMPANY NAMEPOSITION
1Rashmi Khare WCLWINNER
2Ashwani Dongre WCLWINNER
3Tejeshwini K WCLWINNER
4Anju BoseWCLWINNER
1Pooja ThakurCCLRUNNER
2Sanyami Nidhi CCLRUNNER
3Manju DeviCCLRUNNER
4Malti KumariCCLRUNNER

3. MEN’S SINGLE:

SL.PLAYER’S NAMECOMPANY NAMEPOSITION
1MANISH VISWAKARMANCLWINNER
2SURAJ BHERAMCLRUNNER

4. WOMEN’S SINGLE:

SL.PLAYER’S NAMECOMPANY NAMEPOSITION
1TEJASWINI KWCLWINNER
2SANYAMI NIDHICCLRUNNER

5. MEN’S (VETERAN+45) SINGLE:

SL.PLAYER’S NAMECOMPANY NAMEPOSITION
1A.B. HARINARAYANASCCLWINNER
2RATI MOHAN SHARMAECLRUNNER

6. MEN’S (VETERAN+55) SINGLE:

SL.PLAYER’S NAME  COMPANY NAMEPOSITION
1A.K. TIWARICCLWINNER
2RAJIB GHOSHNCLRUNNER

7. MEN’S DOUBLES:

SL.PLAYER’S NAMECOMPANY NAMEPOSITION
1VELUGU SAI ABHISHEKECLWINNER
2PRASHANT YADAVECLWINNER
1YUDHISTHIRMCLRUNNER
2BISWAJIT