फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे।
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट इसकी रिलीज पर लगी रोक हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।
फिल्म की रिलीज पर लगी थी रोक
फिल्म के निर्माता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने याचिका में कहा कि सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को मंजूरी दे दी है और इसे रिलीज न करना उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट से एक दिन पहले इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी।
निर्माता ने कही थी सुप्रीम कोर्ट जाने की बात
दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाए जाने के फैसले पर निर्माता अमित जानी ने कहा था कि वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
उलेमा-ए-हिंद ने दायर की थी याचिका
दरअसल जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी थी। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा। याचिका पर सुनवाई करने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद कथित तौर पर उनका कत्ल कर दिया गया था। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।
