प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि गैर-लाभकारी संगठनों और सरकार के बीच साझेदारी लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद कर सकती है।
बैठक में सहयोग, समावेशी विकास और समुदाय के कल्याण के महत्व पर जोर दिया गया।
