प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली सालाना फिनटेक सम्मेलनों में शामिल ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 11 सितंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित होगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम है—’पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टॉकनाइजेशन, क्वांटम – ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस’…सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र में तेजी से उभरती तकनीकों और उनके व्यापक प्रभाव पर चर्चा होगी।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को और मजबूत करना तथा तकनीकी संभावनाओं को वास्तविक बदलाव में बदलना है। सम्मेलन में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा होगी कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य उभरती तकनीकें दुनिया भर के नागरिकों, उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए सुरक्षित, समावेशी और बेहतर परिणाम दे सकती हैं।

