पश्चिम बंगाल सरकार ने रथयात्रा और श्रावणी मेले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य की 60 प्राचीन रथयात्रा समितियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही 75 पारंपरिक मेलों में सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने ‘तीर्थक्षेत्र सर्किट’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। तारकेश्वर मंदिर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
वहीं, श्रावणी मेले के दौरान प्रत्येक सोमवार तारकेश्वर में श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने तीन प्रमुख मंदिरों जल्पाईगुड़ी का जल्पेश मंदिर, भूटान सीमा के निकट जयंती क्षेत्र का मंदिर और तारकेश्वर मंदिर को विशेष विकास योजना में शामिल किया है।जहां श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन और जिला पुलिस के सहयोग से यह व्यवस्था संचालित होगी।
