पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 12 जून को रिलीज होनी थी, मगर यह पोस्टपोन हो गई। अब इसकी नई रिलीज पर चर्चा हो रही है।

अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को 12 जून को रिलीज किया जाना था, मगर ऐसा हो न सका। आखिरी वक्त में फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई। मेकर्स की तरफ से भी इसकी आधिकारिक सूचना दी गई। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

जुलाई में रिलीज होने की चर्चा
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद फैंस काफी निराश हैं। सभी की निगाहें फिल्म की नई रिलीज डेट के एलान पर टिकी हैं। फिल्म की नई रिलीज पर एक अपडेट आया है। तेलुगु 123 की एक रिपोर्टे क मुताबिक ऐसी रूमर्स हैं कि फिल्म जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के डिजिटल अधिकार रखने वाले प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के मुताबिक फिल्म 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हो सकती है। यानी अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ के एक सप्ताह बाद।

आधिकारिक पुष्टि होना बाकी
कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित है फिल्म ‘घाटी’ 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद ‘हरि हर वीरा मल्लू’ रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज को लेकर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का एलान अभी बाकी है। 

ये सितारे आएंगे नजर
‘हरि हर वीरा मल्लू’ का निर्देशन ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी ने किया है। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। पवन कल्याण के साथ फिल्म में निधि अग्रवाल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। मेगा सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। पवन कल्याण की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *