अपनी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर विश्व में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी ठीक करने के लिए संस्था का नाम गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। शिविर में मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित दवाई दी जाएगी।

बाबा भगवान राम ट्रस्ट की शाखा नोएडा द्वारा आगामी 13 अप्रैल, रविवार को निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित दवाई दी जाएगी। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, मिर्गी की यह दवा सूर्योदय के पूर्व ही दी जाती है, इसलिये मरीजों को उनके एक सहयोगी के साथ एक दिन पूर्व शनिवार की शाम 6 बजे तक ही संस्था के शाखा P-64, सेक्टर 11, नोएडा में पहुंचना अनिवार्य है।

रोगियों एवं उनके परिजनों  के लिए रात्रि विश्राम एवं खाने की निःशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने मरीजों से अपने साथ ओढ़ने एवं बिछाने के लिए चादर लाने का आग्रह किया है। रविवार को सुबह पूजन के बाद उन्हें दवा वितरित की जाएगी। दवा वितरित करने के लिए वैद्य एवं उनके सहयोगियों को वाराणसी से आमंत्रित किया गया है।

आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा का संगम 
बाबा भगवान् राम ट्रस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी समूह न केवल एक आध्यात्मिक संस्था है, बल्कि यह समाज सेवा और लोककल्याणकारी कार्यों में भी निरंतर योगदान देता रहा है। यह संस्था अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा स्थापित की गई थी और वर्तमान में अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 

संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज 
अपनी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर विश्व में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी ठीक करने के लिए संस्था का नाम गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *