झारखण्ड अलग राज्य के जनक, बाबा दिशाेम गुरु जी का निधन न सिर्फ आदिवासी बल्कि पूरे भारत के लिए अत्यंत पीड़ा दायक है, आज एक युग का अंत हो गया : झामुमो महानगर धनबाद जिला प्रवक्ता, श्री अकाश रवानी।
झामुमो महानगर समिति धनबाद जिला के प्रवक्ता श्री आकाश रवानी द्वारा बयान जारी कर कहा गया कि आज का दिन झारखंड के इतिहास का सबसे मार्मिक दिन है आज के दिन हम सभी को, झारखण्ड के जनक आदरणीय दिशाओं गुरु श्री शिबू सोरेन जी हम सभी को छोड़कर इस दुनिया से चले गए।
न सिर्फ झामुमो परिवार बल्कि पूरा झारखण्ड प्रदेश के साथ सारा देश आज उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़कर वंचित समुदाय में हौसला को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान रहा, धनकटनी आंदोलन असमानता पर समानता का प्रहार वंचित समाज के लिए सार्थक साबित हुआ, निश्चित रूप से सबसे बड़े आंदोलन झारखण्ड अलग राज्य को इनके नेतृत्व में तेज धार मिला गुरु जी के अथक प्रयास से आज झारखंड की भोली भाली जनता को झारखंड जैसा खुशहाल राज मिल पाया, बाबा दिशाेम गुरु जी का निधन झारखंड के एक युग का अंत हो गया है जिसकी भरपाई अब कोई भी नहीं कर पाएगा, काफी दिनों से उनकी शारीरिक अवस्था खराब थी और वह अस्पताल में इलाजरत थे इस दौरान दिल्ली में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस लि।
आज संध्या 6:00 उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा।
