जुलाई 25, नई दिल्ली:

 दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी अपराधों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के तहत एक विशेष कार्यबल (STF) का गठन किया है। यह कदम सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत उठाया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस विशेष कार्यबल का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। STF पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य संगठित अपराधों की प्रभावी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।