बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, गुजरात ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
आईपीएल 2025 में रविवार को दो मैचों ने तीन टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, अब चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है।
चार टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का पायदान तय नहीं है और यह आगे के कुछ मुकाबलों के बाद तय हो जाएगा। जिन तीन टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए टक्कर है, उनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं।
लखनऊ को आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच में हार लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी। वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि चौथे स्थान पर तीन टीमों में से किसकी दावेदारी मजबूत है और आगे उनके कौन कौन से मैच बचे हैं..
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं…
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटन्स (Q) | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
3 | पंजाब किंग्स (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.260 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स (E) | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
7 | लखनऊ सुपर जाएंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9 | राजस्थान रॉयल्स (E) | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -0.701 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.992 |
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड |