8 दिसंबर 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के मैदान में सहोदया इंटर स्कूल खो खो टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेला गया। लड़कियों का पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद एवं द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम विजयी हुई ।
दूसरा सेमीफाइनल डी ए वी मुनीडीह एवं सिंबोसिस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डी ए वी मुनीडीह की टीम विजयी हुई।
लड़कों की टीम का पहला सेमीफाइनल मैच द्वारिका मेमोरियल फाऊंडेशन एकेडमी,धनबाद और डीएवी सिंदरी के बीच हुआ जिसमें द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी ने जीत हासिल की।
दूसरा मैच डी ए वी मुनीडीह और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें डी ए वी मुनीडीह की टीम ने जीत हासिल की।
लड़कियों का फाइनल दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं डी ए वी मुनीडीह के बीच हुआ जिसमें डी ए वी मुनीडीह ने जीत हासिल कर कप पर कब्जा किया।
लड़कों का फाइनल द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी और डी ए वी मुनिडीह के बीच हुआ , डी ए वी, मुनीडीह ने जीत हासिल कर विनर ट्रॉफी जीती।
सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स,धनबाद के अध्यक्ष सह प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल डॉ सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष सह प्राचार्य द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी मदन कुमार सिंह, सचिव सह प्राचार्य आईएसएल झरिया हेमंत कुमार ठाकुर ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं कप प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
मौके पर सिंबोसिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विद्या सिंह, प्रतिभागी स्कूलों के खेल प्रशिक्षक रणजीत सिंह, अनुपम महथा, अभिमन्यु कुमार, पुष्पा कुमारी, जितेंद्र कुमार, शुभम कुमार, राकेश पाण्डे आदि मौजूद थे।
धनबाद जिला खो खो एसोसियेशन के उत्पल रजक, शुभम कुमार महतो, सुमित कुमार, अंकित कुमार, विनय कुमार,
सनटी कुमार महतो, कृष मुखर्जी एवं महावीर बाउरी ने रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
