रांची/ झारखण्ड : रांची 19 अप्रैल। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु आनंद पुरुषार्थी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय यज्ञशाला में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष हवन के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने जीवन की चुनौतियों का सामना करने हेतु मानसिक शक्ति व सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

छात्रों के लिए आत्मबोध सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गुरुजी ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उद्देश्यपूर्ण जीवन के महत्व पर विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया।

गुरु आनंद पुरुषार्थी जी का विद्यालय में सस्नेह स्वागत किया गया। सम्मान स्वरूप गुलदस्ता भेंट कर स्मृति चिह्न प्रदान किया गया, जो विद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक था।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने कहा, “शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, आत्मा का आलोक भी है। गुरुजी का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह सत्र विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत का आधार बनेगा।”

विद्यालय में इस आयोजन ने एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया, जिससे छात्र अपने आगामी सफर के लिए प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *