ऐसे में अपने स्किल्स को अपडेट रखना ही समय की मांग है। अच्छी बात यह है कि इंटरनेट पर हजारों फ्री कोर्स उपलब्ध हैं, जिनसे आप अपने स्किल्स को बढ़ा सकते हैं। यहां हम Google द्वारा ऑफर किए जा रहे 7 फ्री AI कोर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको कम समय में AI एक्सपर्ट बना सकते हैं।
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है, हालांकि AI के चलते नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन सच यह है कि AI के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले प्रोफेशनल्स के लिए नए मौके भी खुल रहे हैं।
तकनीकी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है और कंपनियां AI टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रही हैं। ऐसे में अपने स्किल्स को अपडेट रखना ही समय की मांग है। अच्छी बात यह है कि इंटरनेट पर हजारों फ्री कोर्स उपलब्ध हैं, जिनसे आप अपने स्किल्स को बढ़ा सकते हैं। यहां हम Google द्वारा ऑफर किए जा रहे 7 फ्री AI कोर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको कम समय में AI एक्सपर्ट बना सकते हैं।
1. Introduction to Large Language Models (LLM)
इस कोर्स में आपको बताया जाएगा कि LLM क्या होता है, कैसे काम करता है और इसके उपयोग क्या हैं। उदाहरण के तौर पर ChatGPT भी एक LLM है। इसमें आप सीखेंगे कि LLM की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग कैसे की जाती है। इस कोर्स के जरिए आप Google के टूल्स का उपयोग करके अपनी खुद की जनरेटिव AI एप बना सकते हैं।
- समय: लगभग 45 मिनट
- सर्टिफिकेट: शेयर करने योग्य बैज
2. Introduction to Image Generation
क्या आप जानना चाहते हैं कि AI इमेज कैसे बनाता है? यह कोर्स डिफ्यूजन मॉडल्स के बारे में बताता है, जो AI इमेज जेनरेशन की रीढ़ हैं। आप जानेंगे कि डिफ्यूजन मॉडल कैसे काम करता है और इसे Vertex AI पर कैसे ट्रेन और डिप्लॉय किया जाता है।
- समय: लगभग 45 मिनट
- सर्टिफिकेट: बैज मिलेगा
3. Encoder-Decoder Architecture
यह 30 मिनट का कोर्स मशीन लर्निंग की एन्कोडर-डीकोडर आर्किटेक्चर पर है, जो मशीन ट्रांसलेशन, टेक्स्ट समरी और क्वेश्चन आंसरिंग जैसे कामों में यूज होता है। आप TensorFlow में मॉडल ट्रेनिंग करना भी सीखेंगे।
- समय: 30 मिनट
- सर्टिफिकेट: बैज मिलेगा
4. Introduction to Generative AI
अगर आप जनरेटिव AI के बिल्कुल नए यूजर हैं तो यह कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत है। इसमें बताया जाएगा कि जनरेटिव AI क्या है, कैसे काम करता है और पारंपरिक मशीन लर्निंग से यह कैसे अलग है।
समय: 45 मिनट
सर्टिफिकेट: शेयर करने योग्य बैज
5. Attention Mechanism
अटेंशन मेकैनिज्म एक ऐसा तरीका है, जिससे AI मॉडल अपने इनपुट में जरूरी हिस्सों पर ज्यादा फोकस कर सकता है। यह कोर्स बताता है कि अटेंशन कैसे काम करता है और टेक्स्ट समरी, ट्रांसलेशन और क्वेश्चन आंसरिंग में इसकी क्या भूमिका है।
- समय: 45 मिनट
- सर्टिफिकेट: बैज मिलेगा
6. Transformer Models and BERT
यह कोर्स ट्रांसफॉर्मर मॉडल्स और BERT (Bidirectional Encoder Representations from Transformers) पर आधारित है। इसमें आप जानेंगे कि सेल्फ-अटेंशन कैसे काम करता है और BERT का उपयोग कैसे किया जाता है।
- समय: 45 मिनट
- सर्टिफिकेट: बैज मिलेगा
7. Create Image Captioning Models
यह कोर्स आपको सिखाएगा कि इमेज कैप्शनिंग मॉडल कैसे बनाया जाता है। इसमें आप सीखेंगे कि इमेज से टेक्स्ट जनरेट करने वाले मॉडल में एन्कोडर और डीकोडर की क्या भूमिका होती है और इसे कैसे ट्रेन और इवैल्युएट करें।
समय: 30 मिनट
सर्टिफिकेट: बैज मिलेगा
